06 नवंबर, 2023नवंबर 06, 2023
'सीएम पद का कोई लालच नहीं...', सिंधिया ने बताया क्यों गिराई थी कमलनाथ की सरकार
By Admin
06 नवंबर, 2023
Jyotiraditya Scindia Says No Greed for CM Post: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ पूरी तरह से भ्रष्ट सरकार चलाते थे. यह 3सी- कट, कमीशन और करप्शन की सरकार थी. सीएम के रूप में कमलनाथ हमेशा सांसदों और मंत्रियों और यहां तक कि जनता से 'चलो चलो' कहते थे. कहते थे कि उनके पास समय नहीं है- तो जनता ने भी उनको कह दिया, चलो चलो. मुझे सीएम की कुर्सी का कोई लालच नहीं है.
