06 नवंबर, 2023नवंबर 06, 2023
सलमान की 'टाइगर 3' पर हुई नोटों की बारिश, लास्ट मूवी ने किया था निराश
By Admin
06 नवंबर, 2023
Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बहुत जल्द फिल्म 'टाइगर 3' के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. इस फिल्म में एक बार फिर से कैटरीना कैफ सलमान संग रोमांस करती हुई देखी जाएंगी. फिल्म रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर इसका हाइप बना हुआ है. खबर है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार हो रही है. बता दें कि सलमान ने अपनी पिछली फिल्म से दर्शकों को निराश किया था जबकि उनकी फिल्म का एडवांस कलेक्शन काफी शानदार था. पहले दिन अच्छी कमाई करने वाली उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.
