11 नवंबर, 2023नवंबर 11, 2023
कैलाश वाजपेयीः हवा में हस्ताक्षर लिखने वाला भविष्य का कवि
By Admin
11 नवंबर, 2023
आज के ही दिन 11 नवंबर, 1936 को हमीरपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे किन्तु बैसवारे की धरती से ताल्लुक रखने वाले कैलाश वाजपेयी अपनी लेखनी, चिंतन, कवित्व और आवाज में अप्रतिम थे. वे कवि के साथ एक साधक और चिंतक थे. भारतीय और पाश्चात्य वैचारिकी व दर्शन के ऐसे धुनी अध्येता और उतने ही संवेदनशील कवि हमारी परंपरा में इने-गिने ही हैं. आज हम उन्हें हिंदी की कवि परंपरा के एक अग्रधावक कवि के रूप में याद कर रहे हैं.
