11 नवंबर, 2023नवंबर 11, 2023
गाजा में मौतों के लिए हमास कसूरवार, इजरायल नहीं... फ्रांस को नेतन्याहू का जवाब
By Admin
11 नवंबर, 2023
Hamas Israel News: नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, 'एक ओर जहां इजरायल गाजा में नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए सब कुछ कर रहा है और उन्हें लड़ाई के क्षेत्रों को छोड़ने के लिए कह रहा है, वहीं, हमास-आईएसआईएस उन्हें सुरक्षित क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए सब कुछ कर रहा है और उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.' इजरायली पीएम ने कहा कि हमास मानवता के खिलाफ अपराध में हमारे बंधकों-महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों- को क्रूरता से पकड़ रहा है और स्कूलों, मस्जिदों और अस्पतालों को आतंकी कमांड सेंटर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.
