Recent Posts

आप मेकअप करेंगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

07 सितंबर, 2022

 



सिंपल और क्लासी लुक पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं नो मेकअप लुक कैरी करना पसंद करती हैं. लाइट मेकअप करने के बाद भी कई बार मेकअप को छिपाना नामुमकिन हो जाता है. कुछ बेसिक मेकअप प्रोडक्ट की मदद से मिनटों में नो मेकअप लुक हासिल कर सकती हैं.


Makeup Tips: मेकअप के शो ऑफ को लेकर ज्यादातर महिलाएं काफी संजिदा होती हैं. जहां पार्टी जैसे खास मौकों पर महिलाएं हैवी मेकअप लुक कैरी करना पसंद करती हैं. लाइट मेकअप करते समय कई बार महिलाएं नो मेकअप लुक भी फॉलो करने की कोशिश करती हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ तरीके ट्राई करके मेकअप करने के बाद भी आसानी से नो मेकअप लुक (No makeup look) कैरी कर सकती हैं. दरअसल महिलाओं में आजकल नो मेकअप लुक का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ऐसे में सिंपल और सोवर लुक को खास तवज्जो देने वाली महिलाएं मेकअप को हाइलाइट करने से बचती नजर आती हैं. बावजूद इसके चेहरे पर मेकअप को पूरी तरह से छिपाना महिलाओं के लिए मुश्किल हो जाता है. आइए हम आपको बताते हैं नो मेकअप लुक कैरी करने के कुछ आसान तरीके.


मॉइश्चराइजर लगाएं

नो मेकअप लुक कैरी करने के लिए सबसे पहले स्किन को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है. इसलिए त्वचा पर किसी लाइट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. जिससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी और आपका मेकअप पूरी तरह से छुप सकेगा.


लाइट फाउंडेशन की लें मदद

मॉइश्चराइजर लगाने के बाद ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए आप चेहरे पर लाइट फाउंडेशन या बीबी क्रीम अप्लाई कर सकती हैं. इससे आपका स्किन टोन काफी निखर कर सामने आएगा.


कंसीलर से छुपाएं निशान

नो मेकअप लुक कैरी करने के लिए कंसीलर लगाना न भूलें. इससे आप फेस के पिंपल, एक्ने और दाग-धब्बों को आसानी से छुपा सकती हैं. कंसीलर लगाने के बाद आपके चेहरे का ग्लो काफी नेचुरल नजर आता है.


आंखों पर लगाएं काजल

नो मेकअप लुक में आंखों को हाइलाइट करने के लिए काजल का इस्तेमाल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. मगर ध्यान रहे कि बिना काजल के आपका नो मेकअप लुक अधूरा रहता है. इसलिए आंखों पर काजल जरूर लगाएं.