Recent Posts

मेकअप ब्रश से भी हो सकते हैं पिंपल्स, हाइजीन के लिए अपनाएं ये तरीके

07 सितंबर, 2022

 मेकअप ब्रश की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. जब फेस पर गंदे मेकअप ब्रश का इस्‍तेमाल किया जाता है तो पिंपल्‍स और रैशेज की समस्‍या हो सकती है. बिना धुले प्रोडक्‍ट्स बैक्‍टीरिया पैदा करते हैं जो स्‍किन पर पिंपल्‍स का कारण बन सकते हैं.



Hygiene Of Makeup Products: मेकअप करना सभी को पसंद होता है, लेकिन मेकअप के दौरान हाइजीन का ध्‍यान रखना भी बेहद जरूरी है. खासकर मेकअप ब्रश की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. जब फेस पर गंदे मेकअप ब्रश का इस्‍तेमाल किया जाता है तो पिंपल्‍स और रैशेज की समस्‍या हो सकती है. बिना धुले प्रोडक्‍ट्स बैक्‍टीरिया पैदा करते हैं जो स्‍किन पर पिंपल्‍स का कारण बन सकते हैं. गंदे मेकअप ब्रश के इस्‍तेमाल से स्किन के पोर्स भी बंद हो सकते हैं. साथ ही स्किन पर रेड पैचेज भी उभर सकते हैं.  इसलिए मेकअप करने से पहले मे‍कअप प्रोडक्‍ट्स के हाइजीन का खास ख्‍याल रखना चाहिए. चलिए जानते हैं कैसे इन टिप्‍स को अपनाकर मेकअप प्रोडक्‍ट को सुरक्षित रखा जा सकता है.


मेक‍अप ब्रश की करें सफाई

मेकअप ब्रश मे‍कअप करने के लिए अहम होता है, जिस पर न जाने कितनी बार फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर लगा होगा. ब्‍यूटी ब्‍लेंडर के अनुसार मे‍कअप ब्रश को साफ रखना बेहद जरूरी है. इसे साफ करने के लिए लिक्विड क्‍लींजर का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. हफ्ते में एक बार इसे जरूर साफ करना चाहिए. मेकअप ब्रश को साफ रखने से पिं‍पल्‍स से छुटकारा मिल सकता है.


लिपस्टिक ब्रश को रखें सुरक्षित

कई लोग लिपस्टिक लगाने के लिए लिपस्टिक ब्रश का इस्‍तेमाल करते हैं. लिपस्टिक ब्रश काफी पतला और सॉफ्ट होता है जो बार-बार धोने से खराब हो सकता है. इसलिए इसे साफ करने के लिए कॉटन और सॉफ्ट कपड़े का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. हर बार लि‍पस्टिक लगाने के बाद इसे साफ कर लिया जाए तो इससे इंफेक्‍शन होने के खतरे को कम किया जा सकता है.


स्‍प्रे बॉटल की सफाई जरूरी

मेकअप में प्रयोग की जाने वाली स्‍प्रे बॉटल की सफाई करना भी जरूरी है. कई दिनों तक एक ही पानी भरा रहने के कारण इसमें बैक्‍टीरिया पैदा हो सकते हैं. जो स्‍किन और स्‍कैल्‍प पर पिं‍पल्‍स को बढ़ावा दे सकते हैं. स्‍प्रे बॉटल को साफ करने के लिए लिक्विड क्‍लींजर का प्रयोग किया जा सकता है. इसे हफ्ते में एक बार साफ कर सकते हैं.