13 सितंबर, 2024सितंबर 13, 2024
दिल्लीवालों बंद कर लो AC-कूलर, अभी होगी मूसलाधार बारिश, जानें UP-बिहार का मौसम
By Admin
13 सितंबर, 2024
उत्तर भारत में मानसून के लौटने का दौर जल्द ही शुरू होने की संभावना है. मगर, दिल्ली-एनसीआर पिछले 72 घंटों से लगातार हल्की बारिश से इसके वापसी में देरी की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके वजह से पंजाब से लेकर के बंगाल की खाड़ी तक के राज्य, जिसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से आते हैं, यहां पर शुक्रवार को भारी अत्यंत भारी बारिश की संभावना है.
