09 अगस्त, 2024अगस्त 09, 2024
12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, 10 पर जीत सकती है BJP, कैसे बदलेगा सदन का समीकरण?
By Admin
09 अगस्त, 2024
Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि नौ राज्यों की 12 रिक्त राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा. इस ऐलान के बाद तमाम पार्टियां अपनी मजबूती के लिए तैयारी में जुट गई हैं. इन 12 सीटों में से 10 सीटें भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है, जिससे उच्च सदन में पार्टी की संख्या 97 हो जाएगी.
