Recent Posts

सेना में अफसर बनने का मौका, UPSC NDA और CDS के लिए फॉर्म भरने की कल लास्ट डेट

03 जून, 2024
Indian Army Bharti 2024 : भारती सेना में 12वीं पास और स्नातक के लिए अफसरों की भर्ती निकली है. यूपीएससी एनडीए 2 और सीडीएस 2 2024 के लिए 15 मई से आवेदन मांगे गए थे. इसके लिए 4 जून को आवेदन की अंतिम तिथि है. एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) परीक्षा के जरिए अफसरों के 404 और सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) के जरिए 459 रिक्त पदों पर भर्ती होगी.