08 जून, 2024जून 08, 2024
दिल जीत रहा नाच बसंती नाच का ट्रेलर, मेल डांसर की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
By Admin
08 जून, 2024
Movie Naach Basanti Naach: उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुप्रचलित मेल डांस पर बनी दिल को छू लेने वाली फिल्म 'नाच बसंती नाच' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले, जब इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, तो यह ट्रेलर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लखनऊ के गोल्ड सिटी में फिल्म के ट्रेलर के रिलीज के साथ ही यह फिल्म भी अब चर्चा का केंद्र बन गई है.
