02 मई, 2024मई 02, 2024
झारखंड कांग्रेस का X अकाउंट सस्पेंड, अमित शाह का फेक वीडियो शेयर करने पर एक्शन
By Admin
02 मई, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का एडिटेड फर्जी वीडियो अपलोड और शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को तलब किया है. उन्हें सीआरपीसी की धारा 160/91 के तहत भेजे गए समन में 2 मई की सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है.
