Recent Posts

गर्व की बात: नेता नहीं, गांव की बेटी के लिए गांववालों ने निकाला भव्य रोड शो

01 मई, 2024
बेटियों को कैद न करिये और उन्हें पंख फैलाने दीजिए तो वह ऊंची उड़ान उड़ सकती हैं. कामयाब होकर बेटियां न केवल माता-पिता या घर परिवार बल्कि पूरे गांव-समाज के लिए गर्व बन जाती हैं. इलाका अगर नक्सलग्रस्त हो तो बेटियों की कोई भी सफलता अमूल्य हो जाती हैं. ऐसा ही मामला गया के एक गांव से सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड फौजी की मुफ्त ट्रेनिंग से कई बेटियों के भाग्य संवर गए हैं और अब तो यही बेटियां गांववालों की गर्व का सबब भी बन गई हैं. आलम ये है कि ऐसी बेटियों के लिए गांव में भव्य रोड शो तक निकाले जा रहे हैं.