05 अप्रैल, 2024अप्रैल 05, 2024
थपेड़ों से झुलसाने आ रहा है 'लू', आने वाला 2 दिन कैसा रहेगा? IMD की एडवाइजरी
By Admin
05 अप्रैल, 2024
आईएमडी ने अपने एडवाजरी में कहा कि शुक्रवार और शनिवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल को गंगा वाला भाग, झारखंड, विदर्भ, कर्नाटक के उत्तरी और आंतरिक भाग, आंध्र प्रदेश और यनम का तटीय इलाका, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है. वहीं कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति पहले से ही बनी हुई है.
