06 जनवरी, 2024जनवरी 06, 2024
जयपुर में BJP विधायकों से मिले पीएम मोदी, कहा- 22 जनवरी के बाद ही अयोध्या जाएं
By Admin
06 जनवरी, 2024
PM Narendra Modi Met BJP MLAs in Jaipur: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विधायकों की बैठक में राम मंदिर को लेकर हर घर में पांच दीपक जलाने को कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को नहीं जाना है, उसके बाद में सनातनियों को राम मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए अयोध्या जाना है. पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की योजनाओं को घर-घर ले जाना है. बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी विधायकों से कहा कि वे हर घर तक 'डबल इंजन' सरकार का लाभ पहुंचाने के लिए काम करें.
