Recent Posts

मनोज तिवारी का जिक्र, चुनाव और...ED को भेजे जवाब में केजरीवाल ने क्या-क्या कहा

02 नवंबर, 2023
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे और वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्र ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जाएंगे जहां वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोडशो में हिस्सा लेंगे. वह कुछ देर में मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे. वहीं ईडी के नोटिस के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने खत लिख कहा कि नोटिस अस्पष्ट और राजनीति से प्रेरित है.