Recent Posts

बिहार के बाद अब इस राज्य ने जाति जनगणना कराने का लिया फैसला, क्यों बढ़ी मांग?

04 नवंबर, 2023
Caste Census: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने जाति-आधारित जनगणना कराने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है. बिहार सरकार के जाति सर्वेक्षण डेटा जारी करने के एक महीने बाद सचिवालय में आयोजित एक बैठक में कैबिनेट ने जाति जनगणना करने का फैसला लिया. जगन मोहन ने कहा कि यह उत्पीड़ित वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण को अगले स्तर पर ले जाने में सहायक होगा.