Recent Posts

देश में मौजूद प्रणालियां के बारे में बोले सीडीएस चौहान, कहा- सौ किमी के दायरे में मौजूद हथियारों को बना सकती हैं निशाना

12 सितंबर, 2023
सीडीएस ने सोमवार को यहां शुरू हुए ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम’ में स्वदेशी रूप से निर्मित रक्षा प्रणालियों का प्रदर्शन करने के लिए लगाए गए स्टाल का दौरा किया. एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या भारत अपने दुश्मनों को निशाना बनाने के लिए अमेरिका की तरह ड्रोन का उपयोग कर सकता है, सीडीएस ने नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के आसपास हालिया सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख किया और कहा कि थलसेना, वायु सेना और नौसेना ने सम्मेलन परिसर के आस-पास और हवाई-अड्डे पर बड़ी संख्या में ड्रोन रोधी प्रणालियां लगाई थीं.'