Home › Unlabelled › 13 की उम्र में गुरु से शादी, प्यार में बदला धर्म, मजबूरी ने बनाया डांसर, ताउम्र श्रीदेवी से रही नोक-झोंक
18 सितंबर, 2023सितंबर 18, 2023
13 की उम्र में गुरु से शादी, प्यार में बदला धर्म, मजबूरी ने बनाया डांसर, ताउम्र श्रीदेवी से रही नोक-झोंक
By Admin
18 सितंबर, 2023
Saroj Khan Life Story: वह बॉलीवुड लीजेंड, जिन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को अपनी उंगली पर डांस कराया, खुद जिंदगीभर भाग्य के इशारों पर नाचती रहीं. उनकी जिंदगी इतनी फिल्मी और उतार-चढ़ाव से भरी थी कि उस पर अब बायोपिक बनने जा रही है, जिसमें माधुरी दीक्षित खास रोल निभा सकती हैं. डांस लीजेंड ने छोटी उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 13 में अपने गुरु से शादी की. दूसरी बार मुस्लिम से निकाह करके धर्म बदल लिया. उन्होंने बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्टर्स को डांस सिखाया, लेकिन श्रीदेवी से उनकी हमेशा नोक-झोंक होती रही.
