Home › Unlabelled › निजी जुड़ाव, मिडिल क्लास तक पहुंच, सहज प्रतिक्रिया: आखिर क्यों 'स्ट्रीट-स्मार्ट' BJP को पसंद है PM मोदी का रोड शो
09 मई, 2023मई 09, 2023
निजी जुड़ाव, मिडिल क्लास तक पहुंच, सहज प्रतिक्रिया: आखिर क्यों 'स्ट्रीट-स्मार्ट' BJP को पसंद है PM मोदी का रोड शो
By Admin
09 मई, 2023
Why BJP Favours PM Narendra Modi Roadshows: उत्तर प्रदेश और गुजरात के चुनाव प्रचार के दौरान वाराणसी और अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो की सफलता ने बीजेपी को एक नई रणनीति पर काम करने का मौका दिया है. पिछले हफ्ते पीए मोदी के बेंगलुरु में 2 दिनों के रोड शो को उसकी एक कड़ी माना जा रहा है. रोड शो के दौरान लोग पीएम मोदी से निजी जुड़ाव का अनुभव करते हैं. वह घंटों तक लगातार हाथ हिलाते रहते हैं. मिडिल क्लास के वोटर उन्हें अपने आसपास के इलाके में देखने के लिए बाहर आते हैं. क्योंकि वे सार्वजनिक रैली में नहीं जा सकते हैं. बुजुर्ग भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं.
