Home › Unlabelled › VIDEO: रैली के दौरान भगवान की मूर्ति पर चढ़े विधायक, कांग्रेस ने बताया 'मर्यादा पुरुषोत्तम' का अपमान
01 अप्रैल, 2023अप्रैल 01, 2023
VIDEO: रैली के दौरान भगवान की मूर्ति पर चढ़े विधायक, कांग्रेस ने बताया 'मर्यादा पुरुषोत्तम' का अपमान
By Admin
01 अप्रैल, 2023
Karnataka BJP MLA Climbs on Lord Ram Statue During Rally: कर्नाटक में एक बीजेपी विधायक भगवान राम की मूर्ति को माला पहनाने की कोशिश में उस पर चढ़ गए. कर्नाटक के बीदर जिले की बसवकल्याण सीट से विधायक शरणू सालागर ने भगवान राम की मूर्ति को माला पहनाने के बाद उस पर खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई. कर्नाटक राज्य कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से इसका एक फोटो शेयर किया गया. कांग्रेस ने बीजेपी के विधायक पर भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया है.
