Recent Posts

'नए और उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहें', PM मोदी ने कमांडरों से कहा- राष्ट्र निर्माण में सेनाओं की बड़ी भूमिका

02 अप्रैल, 2023
PM Narendra Modi's speech at Joint Commanders' Conference– 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में सैन्य कमांडरों से कहा कि वे नए और उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहें. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार सेना को हर तरह के जरूरी हथियारों और नवीनतम टेक्नोलॉजी को मुहैया करवाने के लिए हर कोशिश कर रही है. पीएम मोदी ने आपदा के समय में मित्र देशों तक राहत और मानवीय मदद पहुंचाने के लिए भी सेना की प्रशंसा की.