Recent Posts

बिना शर्त माफी मांगने पर ललित मोदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना की कार्यवाही बंद की

25 अप्रैल, 2023
पीठ ने कहा, ‘हम बिना शर्त मांगी गई माफी को स्वीकार करते हैं. हम प्रतिवादी (ललित मोदी) को याद दिलाते हैं कि भविष्य में उनकी ओर से किए गए ऐसे हर प्रयास को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा, जो भारतीय न्यायपालिका और अदालतों की छवि को धूमिल करे.’ उसने कहा, ‘हम बिना शर्त मांगी गई माफी को खुले दिल से स्वीकार करते हैं क्योंकि अदालत माफ करने में हमेशा विश्वास करती है, खासकर तब, जब माफी बिना शर्त और सच्चे दिल से मांगी गई हो... माफी स्वीकार करते हुए हम वर्तमान कार्यवाही को बंद करते हैं.’