Recent Posts

विराट ने कई दिग्गजों को पछाड़ा, श्रीलंका हुआ शर्मसार... तीसरे वनडे में बने 15 बड़े रिकॉर्ड

16 जनवरी, 2023
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 390 रन बनाए। विराट कोहली ने 166 नाबाद रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने भी 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पारी सिर्फ 73 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच को 317 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में विराट कोहली और भारतीय टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। वहीं श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। हम आपको इन सभी को बारे में बताने जा रहे हैं।