Home › Unlabelled › Neeraj Pandey Birthday: वो डायरेक्टर जिसने पलट दी अक्षय कुमार के करियर की चाल! पहली ही फिल्म से मचा दिया तहलका
17 दिसंबर, 2022दिसंबर 17, 2022
Neeraj Pandey Birthday: वो डायरेक्टर जिसने पलट दी अक्षय कुमार के करियर की चाल! पहली ही फिल्म से मचा दिया तहलका
By Admin
17 दिसंबर, 2022
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से आने वाले डायरेक्टर नीरज पांडे आज बॉलीवुड के सफलतम डायरेक्टर्स में से एक हैं. नीरज आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2008 में आई 'अ वेडनसडे' (A Wednesday) से अपने डायरेक्टोरल करियर की शुरुआत करने वाले नीरज बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. लीग से हटकर और थ्रिलर कहानियों के जरिए ऑडियंस को बांधने की कला में माहिर नीरज ने 'स्पेशल-26', 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'बेबी' समेत कई शानदार फिल्में डायरेक्ट की हैं. नीरज की फिल्म 'चाणक्य' की भी घोषणा हो चुकी है. जल्द ही इसकी रिलीज डेट जारी की जाएगी.
