Recent Posts

Mumbai Dussehra Rally: 2 साल बाद शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आज, शहर में बनाए गए कई नो एंट्री जोन

05 अक्टूबर, 2022



Mumbai News: मुंबई में आज दशहरा रैली की धूम रहने वाली है. एक तरफ शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट शिवाजी पार्क में तो दूसरी तरफ मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में रैली करने जा रहा है. दशहरा रैली के बहाने होने वाले इस शक्ति प्रदर्शन में बड़ी तादाद में लोगों के जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए ट्रैफिक को सुचारू रखने को लेकर‍ व्‍यापक इंतजाम करने का दावा किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने कई नो एंट्री जोन बनाए हैं.