Recent Posts

Roger Federer Retires: रोजर फेडरर के रिटायरमेंट पर भावुक हुए राफेल नडाल, बोले- काश ये दिन कभी नहीं आता

16 सितंबर, 2022


स्विट्जलैंड के स्टार टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. फेडरर के रिटायरमेंट पर उनके चिर प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल इमोशनल हो गए हैं. नडाल ने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से एक दुखद दिन है. फेडरर और नडाल 40 बार टेनिस कोर्ट पर आमने सामने हुए हैं. जिसमें नडाल का पलड़ा थोड़ा भारी रहा.

 दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ियों में एक रोजर फेडरर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 41 साल के फेडरर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस बात का ऐलान किया. रोजर फेडरर अगले सप्ताह लंदन में होने वाले लेवर कप में आखिरी बार फोफेशन लेवल पर खेलते दिखाई देंगे. फेडरर के रिटायरमेंट के बाद दुनिया भर के फैन्स एवं टेनिस प्लेयर्स उन्हें भविष्य के लिए गुड लक कह रहे हैं.