Ponniyin Selvan Trailer Launch: डायरेक्टर मणिरत्नम की बहुचर्चित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan) का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है. इसी के साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. इसे 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
मणिरत्नम (Mani Ratnam) की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ (Ponniyin Selvan) के ट्रेलर को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में रही है. इसका हर किरदार दर्शकों में एक अलग उत्साह पैदा कर रहा था. फैंस और ऑडियंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब मूवी के धांसू ट्रेलर ने लोगों की इस एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. 3.23 मिनट के वीडियो ने में हर किरदार की झलक देखने के लिए मिल रही है. इसमें सिंहासन के लिए घमासान युद्ध होता दिख रहा है. ट्रेलर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में रिलीज किया गया है. इसका ट्रेलर इतना भव्य और धमाकेदार है कि इसे देखकर तो आप ‘बाहुबली’ तक को भूल जाने वाले हैं.
मणिरत्नम (Mani Ratnam) की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) में 10वी सदी के चोलों के गौरवशाली इतिहास को दिखाया गया है. इसमें ऐश्वर्या रॉय बच्चन (Aishwarya Rai) रानी नंदिनी के किरदार में हैं. अपने इस किरदार में वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं. उनके किरदार और खूबसूरती को देखकर आपको ‘देवदास’ वाली पारो याद आ जाएंगी. इसमें उनका लुक कहीं ना कहीं बड़े घराने वाले लुक से मिलता जुलता है, जो कि ‘जोधा अकबर’, ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में देखने के लिए मिल चुका है. एक्ट्रेस फिल्म में दोहरी भूमिका में नजर आने वाली हैं. राजकुमारी रानी नंदिनी के किरादर में वो प्रतिशोध लेने के मिशन पर हैं और ऐतिहासिक नाटक में मंदाकिनी देवी की भूमिका निभाएंगी. उनके अलावा फिल्म में शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) भी अहम भूमिका में हैं. वो इसमें रानी वनथी का रोल निभाएंगी. दोनों ही हीरोइनों की झलक आपको इसमें देखने के लिए मिलने वाली है. इसके साथ ही साउथ स्टार विक्रम भी धांसू अंदाज में युद्ध लड़ते हुए नजर आने वाले हैं. इसके सभी किरदार फिल्म की रिलीज के लिए दर्शकों में उत्साह पैदा कर रहे हैं.
