Recent Posts

Earthquake: चीन में 6.8 की तीव्रता का भूकंप, 7 लोगों की मौत, 2017 के बाद से अब तक के सबसे तेज झटके

05 सितंबर, 2022

 चीन के सिचुआन प्रांत में आज दोपहर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मांपी गई है. भूकंप की वजह से 7 की मौत की खबर है.



Earthquake in China: सोमवार को चीन के दक्षिणी पश्चिमी सिचुआन प्रांत की लुडिंह काउंटी में 6.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने ये जानकारी दी है. भूकंप के झटके दोपहर को महसूस किए गए थे. भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर केंद्रित था. भूकंप की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर मिल रही है. . इससे पहले जून में भी यहां भूकंप आया था जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी.


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र 29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर से जमीन से 16 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था.


भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी रहा

भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी से 39 किलोमीटर दूर स्थित था और भूकंप के केंद्र के पांच किलोमीटर के दायरे में कई गांव आते हैं. भूकंप के झटके सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदु में भी महसूस किए गए, जो भूकंप के केंद्र से 226 किलोमीटर दूर स्थित है.