Recent Posts

बांग्लादेश ने किया टी20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान, पूर्व कप्तान की हो गई छुट्टी

15 सितंबर, 2022



T20 World Cup 2022: बांग्लादेश ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में पूर्व कप्तान महमूदुल्लाह को टीम में शामिल नहीं किया गया। महमूदुल्लाह टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम:
शाकिब अल हसन (कप्तान), नूरुल हसन सोहन (उपकप्तान), सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, हसम महमूद, नसुम अहमद, नजमुल हुसैन।